फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई निवासी नितीश कुमार तिवारी (35) पुत्र वीरेंद्र तिवारी शुक्रवार को बाइक से बहराइच गया था। देर शाम वह बहराइच से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह सोनवा थाना क्षेत्र के चंदर्खा बुजुर्ग चौराहे के पास पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर दी। जिससे नितीश मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा। जिससे वह मार्ग किनारे गिर कर बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया।
वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सिटकहना निवासी अमरेश कुमार पुत्र जगदीश रिश्तेदारी में बहराइच के थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत ग्राम जौहरा निवासी परशुराम के यहां गया हुआ था। देर शाम अमरेश व परशुराम दोनों मोटरसाइकिल से वापस सिटकहना आ रहे थे। जैसे ही वे सोनवा थाना क्षेत्र के चिचड़ी चौराहे के पास पहुंचे तभी एक पिकप ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल बहराइच मे भर्ती कराया। वहीं पिकप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें