फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर व सोनवा थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों का बुधवार की रात पुलिस ने खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिले में हो रही चोरियों के खुलासे के लिए एएसपी बीसी दूबे व सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में मल्हीपुर व सोनवा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी।
बुधवार रात प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय को मिर्जापुर चौराहे से आगे पटपर गंज रोड की पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ मौके पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनकी पहचान ग्राम महरूमुर्तिहा के मजरा बनकटी निवासी गुलाम नबी व नईम खां तथा हरदत्त नगर गिरंट के मजरा लट्ठापुरवा निवासी राजेश कुमार यादव के रूप में हुई। तीनों के पास से पुलिस ने चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें