फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Thu, 04 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। आपूर्ति निरीक्षक जमुनहा पर कोटेदारों व कार्यकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही एक सप्ताह में आपूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे भाजपा जमुनहा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल जायसवाल, रमेश तिवारी, प्रहलाद गुप्ता, फूलचंद गुप्ता, गोविंद प्रसाद मिश्रा, लल्लू मौर्या, राधेश्याम वर्मा, धनपत चौधरी, बुद्धिलाल वर्मा, सुधीर सिंह व जगतराम गुप्ता आदि ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।

बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया, इससे सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अगर एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति निरीक्षक का स्थानांतरण और कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें