फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली बिल भुगतान के नाम पर धनउगाही का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। होटल कारोबारी शुक्ला सोनी ने एसडीओ के निजी ड्राइवर पर बकाया बिजली बिल भुगतान के नाम पर 5000 रुपये की उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। एसडीओ ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन



होटल कारोबारी शुक्ला सोनी ने बताया कि तिलकपुर मोड़ स्थित उनके होटल का लगभग 16 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। बीते दिनों एसडीओ राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ होटल पर छापा मारकर कनेक्शन काट दिया था।

शुक्ला सोनी ने आरोप लगाया कि बकाये बिल को लेकर जब वह विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, तो एसडीओ ने अपने निजी ड्राइवर से मिलने की बात कही। जब वह ड्राइवर से मिले, तो ड्राइवर ने 5000 रुपये जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़वाने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने 5000 रुपये दे दिए। जमा की गई धनराशि का बिल मांगने पर ड्राइवर ने उन्हें भगा दिया। पीड़ित होटल कारोबारी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें