फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मुठभेड़ में लगी गोली से चोर घायल

Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। गश्त पर निकली गिलौला पुलिस व चोरों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। बेखौफ चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक चोर घायल हो गया और दूसरे को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। घायल का पुलिस ने सीएचसी गिलौला में इलाज करवाया। मुठभेड़ में पकड़े गए चोरों ने गिलौला व सोनवा थाना क्षेत्र में शटर तोड़ कर चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन



एसपी राहुल भाटी ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में मंगलवार रात गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग पर चेतिया मुरार गांव के पास दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की तो संदिग्धों ने फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के देवानपुरवा निवासी रोशन लाल के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और विशेश्वरगंज क्षेत्र के खरगौरा बनकटी निवासी शिव कुमार उर्फ सुखी को भागने के प्रयास के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने गिलौला व सोनवा क्षेत्र में शटर तोड़ कर चोरी करने की बात स्वीकार की। घायल चोर का सीएचसी गिलौला में इलाज करवाया गया। दोनों के पास से चांदी के आभूषण, 9400 रुपये नकद, तमंचा व एक कारतूस बरामद हुए।



गिलौला व सोनवा में दुकानों को बनाया था निशाना
एसपी राहुल भाटी ने बताया पूछताछ में चोरों ने गिलौला के मोहम्मदपुर निवासी राजकुमार मिश्रा की खाद की दुकान को 18 नवंबर को निशाना बनाने व शटर तोड़ कर दुकान में रखी 1.30 लाख की नकदी, चेकबुक व अन्य प्रपत्र ले जाने की बात स्वीकार की है। साथ ही सोनवा क्षेत्र की भी एक दुकान में शटर तोड़ कर चोरी करना स्वीकारा है।




बाइक से रेकी कर चिह्नित करते थे दुकान
कड़ाइ से पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि चोरी से पहले वे बाइक से दुकानों की रेकी करते थे। दिन के समय बाजार व कस्बों में सुनसान स्थानों पर स्थित दुकानों को चिह्नित करते थे। साथ ही शटर की बनावट व मजबूरी भी चेक करते थे। रात के समय कम आवाजाही व कमजोर शटर वाली दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है। रोशन पर जहां गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे तो शिव कुमार पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें