फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मनरेगा से कराए गए कार्यों का होगा सोशल आडिट

Fri, 07 Jul 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांवों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का अब सोशल आडिट होगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर चार सदस्यीय व ब्लाक स्तर पर ब्लाक सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर टीम का गठन किया गया है। यह टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए गए कार्यों का आडिट करेगी। यह जानकारी डीएम कृतिका शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशक की ओर से सोशल आडिट के लिए एक कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत एवं कार्यदायी संस्थाओं की ओर से इकौना, गिलौला, हरिहरपुररानी एवं सिरसिया ब्लाक के ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों एवं ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित कराये गये प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सोशल आडिट कराया जाएगा। इसके लिए गठित चार सदस्यीय ग्राम पंचायत स्तरीय सोशल आडिट टीम एवं ब्लाक सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर इकौना क्षेत्र में 25 अगस्त तक सोशल आडिट करेंगे।
बताया कि गिलौला क्षेत्र में चार सितंबर से तीन नवंबर तक, हरिहरपुररानी क्षेत्र में 19 सितंबर से 12 दिसंबर तक एवं सिरसिया क्षेत्र में 17 नवंबर से 11 जनवरी 2024 तक सोशल आडिट कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथि पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराई जाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षण अधिकारी भी नामित किया गया है। जो नियत तिथि को संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर खुली बैठक का सुचारू रूप से संचालन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें