फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सिर्फ पौधरोपण ही नहीं उसका संरक्षण भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सात जुलाई तक संचालित वन महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर उपस्थित एसएसबी की तुरसमा चौकी के उप कमांडेंट विनोद कुमार ने मौजूद लोगों का आह्वान किया कि सिर्फ पौधरोपण करने से ही काम नहीं चलेगा। उनका संरक्षण करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

कहा कि जब तक पौधों का संरक्षण नहीं होगा तब तक वह पेड़ नहीं बनेंगे। इन पौधों के पेड़ बने बिना हरियाली लाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकती। ऐसे में इस पुनीत कार्य में समाज के सभी लोग अपनी सहभागिता निभाते हुए पौध रोपित कर उसका संरक्षण करें। अभियान के दौरान जवानों ने छात्रों के साथ मिल कर चार हजार छायादार पौधों का रोपण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें