आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
- फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
वीरपुर/गिरंट बाजार। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट का निरीक्षण किया और मरीजों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
पीएचसी तिलकपुर इकौना में आयोजित जन आरोग्य मेले की अध्यक्षता डॉ. अरविंद ने की। उन्होंने बताया कि मेले में इलाज के लिए पांच महिलाएं, दो पुरुष व तीन बच्चों सहित 10 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी सेमरी तरहर पर डॉ. शकील की अध्यक्षता में आयोजित जन आरोग्य मेले में 28 मरीजों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने बताया कि मेले में बुखार के तीन, खांसी के चार, त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित सात मरीज रहे।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार सोनकर, डॉ. सालिम मसूद व फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, एएनएम अल्पना मौजूद मिलीं। डॉ. सालिम ने बताया कि जन आरोग्य मेले में बुखार के 35 व अन्य बीमारियों से संबंधित 20 मरीज आए। सभी का इलाज कर उन्हें दवाएं वितरित की गई।