मोबाइल फोन मिलने के बाद खुशी जाहिर करते मोबाइल स्वामी।
श्रावस्ती। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 55 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनकी कीमत लगभग 15 लाख 43 हजार रुपये है। गायब हुए मोबाइल पाकर उनके स्वामियों के चेहरे खिल उठे। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर यह अभियान चला। टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों, मोबाइल आईएमईआई का पता लगाकर और नेटवर्क आंकड़ों का विश्लेषण किया। इससे विभिन्न थानों से गायब हुए मोबाइल बरामद हुए। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। तकनीक का उपयोग कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी में सफलता मिल रही है। ऐसे अभियानों से नागरिकों की खोई संपत्ति वापस मिलती है और पुलिस-जनता का विश्वास मजबूत होता है।