फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गैस एजेंसियों पर कहीं सन्नाटा, तो कहीं लगी कतार

Mon, 30 Mar 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​​भिनगा ​स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर पसरा सन्नाटा। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला/गिरंट बजार। तराई में गैस का संकट गहराता जा रहा है। मांग के अनुसार एजेंसियां सिलिंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। ऐसे में लोगों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भिनगा स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी पर शनिवार को जैसे-तैसे सिलिंडर का वितरण हुआ, लेकिन रविवार को पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। लोग बुक कराने के बाद एजेंसी का चक्कर लगाते दिखे।

मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को यदि सिलिंडर का लोड आ जाता, तो रविवार को वितरण किया जाता, लेकिन लोड अभी तक नहीं आया है। मंगलवार को आने की उम्मीद है। यदि सिलिंडर की गाड़ी मंगलवार को आ जाएगी, तो वितरण प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह से गिलौला स्थित वत्स भारत गैस एजेंसी पर भी शनिवार से सिलिंडरों का अभाव है। ऐसे में लोगों को बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को गाड़ी आने की उम्मीद है। इसी क्रम में तुलसीपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी सिलिंडर के लिए लोग लाइन लगाए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें