श्रावस्ती। बलरामपुर जिले के ग्राम नील कोठी निवासी संदीप कुमार (25), छेदी राम (55) तथा कृष्ण राठौर (10) बाइक से रविवार को बहराइच जिले के दुधौली गांव जा रहे थे। इकौना-पयागपुर मार्ग पर ग्राम खजुरार के निकट संदीप ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों कोे इकौना सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर तीनों को चिकित्सकों ने बलरामपुर रेफर कर दिया।