फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धर्म परिवर्तन कर निकाह का बना रहा दबाव, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र निवासी युवती से पहले उसके सहपाठी ने दोस्ती की। इसके बाद युवती की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो बना लिया। अब युवक उसपर धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव बना रहा है। इकौना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इकौना पुलिस को दिए तहरीर में युवती का आरोप है कि वह क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके साथ पढ़ रहे इकौना नगर के मोहल्ला कबीर नगर निवासी समीर अहमद ने दोस्ती की। 27 अप्रैल को पीड़िता इकौना के पास नहर की पटरी पर उसके साथ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ले लिया। आरोप है कि समीर अहमद अब उसपर धर्म परिवर्तित कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें