फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुखार व खांसी के मरीजों की रही अधिकता

Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएचसी हरदत्तनगर गिरंट में रविवार को मरीज देखतेे चिकित्सक। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार व खांसी के मरीज अधिक रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 24 मरीज पहुंचे, जिनमें सर्दी खांसी के 12, बुखार के 10 व दो मरीज त्वचा रोग से संबंधित रहे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।

इसमें कुल 33 मरीज आए, जिनमें सर्दी खांसी के नौ, बुखार के 11, त्वचा रोग के सात तथा छह मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इसमें कुल 30 मरीज आए, जिनमें बुखार के 12, सर्दी खांसी के छह, त्वचा रोग के आठ व शेष मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। इलाज के साथ ही चिकित्सकों ने मरीजों को ठंड से बचने, सफाई रखने तथा पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें