फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खान इलेवन ने कटरा इलेवन को हराया

Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​शिवपुर बनकट गांव में रविवार को क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।- संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। ग्राम पंचायत शिवपुर बनकट में रविवार को शिवपुर बनकट प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया। 10 ओवर का पहला मुकाबला खान क्रिकेट क्लब पिरवरतारा व कटरा इलेवन के बीच खेला गया। सुपर ओवर तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में खान इलेवन ने कटरा इलेवन को हराया।
विज्ञापन


कटरा इलेवन के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 72 रन बनाए। बल्लेबाज आजाद ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान इलेवन ने भी 10 ओवरों में 72 रन बना लिए और मैच टाई हो गया। मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया।

खान इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन बनाए। वहीं, कटरा की टीम 12 रन ही बना पाई और पांच रन से मैच हार गई। खान इलेवन के खिलाड़ी तौफीक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तौफीक ने 30 रनाकर बनाकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें