फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुखार के मरीजों व त्वचा रोगियों की रही भरमार

Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में कहीं बुखार तो कहीं त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही उसके बचाव के भी उपाय बताए गए।
विज्ञापन

34 मरीजों ने कराया उपचार
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 34 मरीज आए। इनमें बुखार के 10, पेट संबंधी बीमारियों के चार, मधुमेह के तीन, त्वचा रोग के पांच, एनीमिया के दो, गर्भवती महिला एक व उच्च रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों के नौ मरीज शामिल रहे।
बुखार के 25 मरीज आए
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 74 मरीज आए। इनमें बुखार के 25, त्वचा रोग के 12, उल्टी दस्त के आठ, मधुमेह के पांच, उच्च रक्तचाप के तीन, खांसी के आठ तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

त्वचा रोग के आए नौ मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 22 मरीज आए। इनमें बुखार के सात, त्वचा रोग के नौ, शारीरिक दुर्बलता के दो, जोड़ों में दर्द के चार मरीज शामिल रहे। इसी तरह से पीचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 52 मरीज आए। इनमें बुखार के नौ, खांसी के पांच, त्वचा रोग के 16 तथा 17 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
83 मरीजों का हुआ इलाज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पड़वलिया में डॉ. मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 83 मरीज आए, जिनमें डायरिया के 10, त्वचा रोग के 15, मधुमेह के पांच, उच्च रक्तचाप के तीन, श्वांस रोग के दो, गर्भवती महिलाएं चार, संभावित क्षय रोगी एक तथा सर्दी जुकाम के 43 मरीज शामिल रहे। इसी तरह से पीएचसी टिटिहिरिया में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां कुल 121 मरीज आए, जिनमें श्वांस रोग के 16, पेट संबंधी बीमारियों के 12, मधुमेह के 24, त्वचा रोग के 21, गर्भवती महिलाएं 11, मलेरिया के लक्षण वाले 17 तथा 20 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।

आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें