फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता हो तो हर क्षेत्र में है बेहतर कॅरिअर : सीडीओ

Sat, 07 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्राओं से जानकारी लेते सीडीओ व अन्य।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिलास्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि योग्यता हो तो हर क्षेत्र में रोजगार के बेहतर विकल्प हैं। इसलिए मन लगाकर पढ़ें, जिससे सिविल सर्विस, व्यवसाय या फिर निजी क्षेत्र में अपना बेहतर कॅरिअर बना सकें। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। खेल के क्षेत्र में तो उन्होंने पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित किया है।

ऐसे में शिक्षा चाहे क्लास रूम में बैठकर ली जाए या फिर मैदान पर पसीना बहाकर। शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती है। बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई को बोझ समझकर ढोने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसलिए उत्साह व लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें।
विज्ञापन


इस दौरान जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने भी छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस मौके पर मंडलीय समन्वयक अमित पांडेय, डॉ. परमानंद, प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें