कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक रोग के बारे में बताते कर्मी। - स्रोत: स्वयं
श्रावस्ती। राजकीय हाईस्कूल बैरागीजोत में बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला हुई। इस दौरान छात्रों को मानसिक रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि चाहे किसी भी प्रकार का मानसिक रोग हो, झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित इलाज कराएं, जिससे बीमारी से छुटकारा मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अचानक अकेले या गुमसुम रहने लगे, बार-बार हाथ धोता हो, नशा करता हो, अकेले में बड़बड़ता हो, मन में मारने-मरने का विचार आता हो, अनायास ही डरता हो, तो उसे मनोचिकित्सक से अवश्य परामर्श लेना चाहिए।
मानसिक रोग विभाग के नर्सिंग ऑफिसर यतेंद्र सिंह ने छात्राओं को टोल-फ्री नंबर व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य ऋतु व रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।