फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर व मोबाइल की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। लालपुर तिराहा स्थित एक कंप्यूटर व मोबाइल की दुकान में बुधवार रात छत के सहारे घुसे चोरों ने नगदी, मोबाइल व कंप्यूटर पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को गुरुवार सुबह हुई। पीड़ित ने सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर पुलिस चौकी अंतर्गत लालपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र भगेलू लालपुर तिराहा पर मोबाइल व कंप्यूटर की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने छत से नीचे आने के लिए जीने के दरवाजे की कुंडी के पास की ईंट निकाल दी।
इसके बाद चोरों ने दुकान से कंप्यूटर, 20 मोबाइल, एक लैपटॉप सहित 80000 रुपये नगद सहित अन्य मोबाइल पार्ट्स पार कर दिया। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचे अनिल को इसकी जानकारी हुई। ऐसे में पीड़ित ने सोनवा थाना क्षेत्र की लक्ष्मण नगर चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग किया है। इस बारे में लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी रामप्रवेश यादव बताते हैं कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें