फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथाऑयल व्यापारियों से लूट का प्रयास, शोर पर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कस्बा निवासी दो व्यापारी मेंथा ऑयल लेने बुधवार को पांडेपुरवा गए थे। घर वापस आते समय बरईपुरवा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। इस पर व्यापारी लुटेरे से भिड़ गए। शोर गुल पर ग्रामीणों को आता देख लुटेरे मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यापारी घायल भी हो गया। व्यापारियों ने इकौना थाने में तहरीर दी है। इकौना थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी ननकू गुप्ता व शेषराज पांडेय मेंथा ऑयल का व्यापार करते हैं। बुधवार को दोनों व्यापारी थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा में ऑयल खरीदने गए थे। मेंथा ऑयल खरीद कर वापस घर आते समय बरईपुरवा के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। लूट की आशंका देख व्यापारी बदमाशों से भिड़ गए। वहीं फायर की आवाज व शोरगुल पर ग्रामीणों को आता देख लुटेरे मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान हुई मारपीट में ननकू गुप्ता को चोट आई। व्यापारियों ने इसकी सूचना इकौना थाने में दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें