फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की छत काट कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बा स्थित तिलकपुर मोड़ पर मंगलवार रात चोर ने एक दवा की दुकान की छत काट दी। जिसके सहारे दुकान में घुसे चोर हजारों रुपये की नगदी व सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर पैड़ा निवासी राम प्रसाद मौर्या बौद्ध परिपथ स्थित तिलकपुर मोड़ पर किराए की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान में रखी दवाएं तितर बितर पड़ी हैं।
जबकि प्लाई की छत कटी हुई है। काउंटर का लॉकर टूटा हुआ था और गल्ले में रखे 14 हजार रुपये व करीब 7000 रुपये की दवा नदारद है। ऐसे में पीड़ित ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने व चोरी गया सामान खोज निकालने की मांग की है। थाना प्रभारी कमलाकांत त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें