फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फार्मासिस्ट अपनी 23 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सालिक राम गुप्ता ने कहा कि पूर्व में हुए समझौतों का जल्द से जल्द लागू करते हुए इसका शासनादेश जारी किया जाए। निगम के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग व जिन संवर्ग को अभी तक सातवें वेतन का लाभ नहीं मिला है उन्हें दिलाया जाए। राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष पानमती व मंत्री जीनत बेगम ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के समाधान के लिए वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों के फ्रीज डीए बहाल करने समेत अन्य मांगें की। जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि कई संवर्ग के कर्मचारियों के पद नाम परिवर्तित किये जाने संबंधित पत्रावली लंबित है। जल्द पदनाम प्रवर्तित करने का आदेश जारी किया जाए।
आउटसोर्सिंग व निजीकरण बंद किया जाए, समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए, समान शैक्षिक वाले संवर्ग के कर्मचारियों को समान वेतन ग्रेड दिलाया जाए। बजट में कर्मचारियों के हितों की कोई घोषणा न होने से नाराज कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। वहीं, इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर बिंदू देवी, संगीता, अनीता रॉय, मिथलेश कुमारी, काजल वर्मा, मीरा, राकेश पांडेय, आनंद पांडेय, चंदन पांडेय, सावली प्रसाद, संजय, राजेश कुमार, हरि प्रसाद, अवनीश, जमील अहमद, देवानंद, सुरेश, प्रदीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें