फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों को समय से पूरा कराएं कार्यदायी संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्माण कार्यों को अपेक्षित गति नहीं दी जा रही है। इससे निर्माण कार्य समय से पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे जहां निर्माण कार्य की लागत बढ़ती है, वहीं लोगों को इसका लाभ भी समय से नहीं मिल पा रहा है, जो गलत है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अधिकारी विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं, वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक व संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह निर्माणाधीन कार्यों की निरंतर निगरानी कर उन्हें समय से पूरा कराएं।
समीक्षा के दौरान विकास खंड हरिहरपुररानी में क्रिटिकल गैप से निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय सुजानडीह का निर्माण अक्तूबर माह में ही पूरा करने को कहा। जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर भैसाही में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण, सिरसिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चौकीदार, चपरासी कक्ष, शौचालय एवं किचन सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाकर सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही त्वरीत आर्थिक विकास योजना के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों में भी तेजी लाकर पूरा करने को कहा। उन्होंने जनपद न्यायालय, जिला कारागार, स्वदेश दर्शन योजना में बौद्ध सर्किट में पर्यटन विकास कार्य, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से हो रहे किसान कल्याण केंद्र निर्माण को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
सीएनडीएस की ओर से जमुनहा में बनवाए जा रहे राजकीय हाईस्कूल इदंवा का निर्माण कार्य शिथिल पाये जाने पर परियोजना प्रबंधक को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही आवास एवं विकास परिषद गोंडा की ओर से जमुनहा में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय में भी शिथिलता पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को भी फटकार लगाई।
बैठक में एसडीएम आरपी चौधरी, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीआईओएस चंद्रपाल, डीसी मनरेगा, पीडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें