कार्निवल कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं आईएएस डॉ. रिदम आनंद। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुअरिया में मंगलवार को विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनंद ने किया। सेंट जेवियर्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप जायसवाल, विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश सिंह व प्रधानाचार्या जया बाजपेयी गौर ने किया।
डॉ. कमल नयन पांडेय को शिक्षाविद् सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में छात्रों की ओर से लगाई गई विज्ञान व कला प्रदर्शनी को देखा। विज्ञान के कार्यशील मॉडलों में छात्रों की नवाचारी सोच और व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की गई। अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनके विचारों को जाना और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बांध दिया। कार्निवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए फूड कोर्ट, खेल, झूले, नृत्य, गायन और विभिन्न गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्राॅ में विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संवाद