फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गन्ना पेराई बंद होने से भड़के किसान, अधिकारी को दौड़ाया

Tue, 03 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल बंद होने की सूचना पर प्रदर्शन करते गन्ना किसान। स्रोत-किसान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई अचानक बंद करने के फैसले से किसान मंगलवार की देर शाम आक्रोशित हो गए। मिल परिसर में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल को दौड़ा लिया। किसी तरह वह भागकर चीनी मिल के अंदर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गोसाईगंज थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि अभी मिल के बाहर गन्ना मौजूद है, ऐसे में पेराई बंदकर गन्ने को हैदरगढ़ चीनी मिल भेजना गलत है। किसानों ने चीनी मिल चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से चीनी मिल यार्ड में गन्ना लदी करीब 150 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी थीं। किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। देर शाम मिल प्रशासन ने किसानों को बताया कि उच्च स्तर से जारी निर्देश के तहत चीनी मिल में पेराई बंदकर अब उनका गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल में तौल और क्रय कराया जाएगा। यह सुनते ही किसानों की मिल प्रशासन से बहस शुरू हो गई। मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने किसानों को समझाने पहुंचे। किसान उनसे भी भीड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया।
अयोध्या परिक्षेत्र के गन्ना उपायुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल के कल-पुर्जे जर्जर हो चुके हैं। इस वजह से मिल नियमित रूप से नहीं चल पा रही है। इसको देखते हुए शासन स्तर पर यहां का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें