ग्राम दूबकला में रविवार शाम आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। - संवाद
श्रावस्ती/गिलौला। अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रावस्ती की ओर से रविवार शाम गिलौला के दूबकला गांव में हिंदू सम्मेलन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई जिलों के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन का संयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री श्रवण कुमार सायक व संचालन कवि एवं गीतकार अनुपम पाठक ने किया। मुरादाबाद की कवयित्री रश्मि प्रभाकर ने वाणी वंदना प्रस्तुत की, बलरामपुर के युवा गीतकार श्याम रसिक, बाराबंकी के वीररस के कवि देश राज सिंह आजाद और युवा गीतकार आदर्श तिवारी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान विनोद मिश्र, गुलाब चंद्र जायसवाल मौजूद रहे। हिंदू सम्मेलन में राजकीय अधिवक्ता श्रवण कुमार द्विवेदी ने सामाजिक समरसता और साहित्य के परिष्करण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता डॉ. देवेंद्र उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण तथा कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर प्रकाश डाला।