फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की दीवार तोड़ कक्षा कक्ष को बना दिया गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में दबंगों का हौसला कुछ इस तरह बुलंद है कि वह सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नहीं हैं। उनके द्वारा न सिर्फ पुल-पुलियों की रेंलिंग उखाड़ी जा रही है। बल्कि सार्वजनिक भवनों में लगे खिड़की व दरवाजे भी निकाले जा रहे हैं। वहीं जमुनहा के पटना में हौसला बुलंद दबंग ने प्राथमिक विद्यालय पटना प्रथम अंग्रेजी माध्यम की दीवार तोड़ एक कक्ष को गोदाम बना दिया। जिसकी जानकारी के बावजूद न तो शिक्षक मौके तक देखने पहुंचे और न ही विभाग कोई कार्रवाई ही कर रहा है।
विज्ञापन

जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय पटना प्रथम अंग्रेजी माध्यम को विकास क्षेत्र का मॉडल स्कूल बनाया गया है। जिसका रंग रोगन कराकर उसे बेहतर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि अंदर की हकीकत कुछ और ही है। देखने में भले ही यह विद्यालय मॉडल हो लेकिन अंदर बदहाली छाई हुई है। विद्यालय के कक्षा कक्षों में जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं एक स्थानीय दबंग ने विद्यालय के कक्षा कक्ष की दीवार को तोड़ दिया है। जिस दबंगों द्वारा गोदाम के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
इतना ही नहीं कक्षा कक्ष के अंदर टूटी दीवार के सहारे लोग अपनी साइकिल, मोटर साइकिल सहित अन्य सामान भी रख रहे हैं। जानकारी करने पर दबंग के भय से स्थानीय लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इसकी जानकारी विद्यालय मे तैनात शिक्षकों को भी है। जिनके द्वारा न तो उच्च अधिकारियों को कोई सूचना दी गई है। और न ही विभाग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई ही की गई है। इस बारे में खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव बताते हैं कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें