फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पोंदली गांव में एक वर्ष से ठप है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

Mon, 16 Jun 2025 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के पोंदली गांव में विगत एक वर्ष से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य ठप है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जमुनहा के ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के मजरा पोंदली में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एएनएम सेंटर) का निर्माण कराया जा रहा था। इस कार्य को अधूरा छोड़ ठेकेदार लापता हो गया। इस कारण विगत एक वर्ष से निर्माण कार्य ठप है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीण भवन का इस्तेमाल भूसा रखने व गाय-भैंस बांधने के लिए कर रहे हैं। वहीं देखरेख व अधूरे निर्माण के कारण यह भवन अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है। इससे लाखों रुपये की लागत से शुरू हुई इस योजना का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा।
ग्राम प्रधान कैलाश नाथ ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण दो ठेकेदारों के माध्यम से किया जा रहा था, लेकिन आपसी विवाद के चलते काम बीच में ही रुक गया। इसके बाद से अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका है। इस बारे में मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि मेरी नई तैनाती है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें