फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटी रही तराई, दोपहर बाद निकला सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सर्दी अब भी कहर ढा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम से शुरू होने वाले कोहरे का दौर शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहा। इससे लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। दोपहर बाद कोहरे की चादर चीरकर निकले सूरज ने लोगों को दिन में राहत जरूर दिलाई लेकिन पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। वहीं कम जगहों पर अलाव जलने से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को कंपकंपाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। बृहस्पतिवार शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहा। दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को कोई विशेष राहत न दिला सकी। करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। इस बीच आद्रता घटने से सुबह तक कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। तेज हवा व घने कोहरे के कारण पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। जिससे लोग ठंड से बेहाल रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर रहे। जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी प्रशासन ने कस्बा क्षेत्रों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं कराई है। भिनगा व इकौना नगर में अलाव की आंच भी ठंडी पड़ जाने के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जहां रिक्शा चालक सहित मजदूरी करने के लिए नगरीय क्षेत्र में आने वाले लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए खुद ही लकड़ियों का प्रबंध करने को विवश देखे जा रहे हैं। फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें