फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक हुए संक्रमित, छह हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी जारी है। शनिवार आई रिपोर्ट में एक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं छह व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सीएचसी इकौना में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं गिलौला के चितिया में एक, बसभरिया में एक, हरिहरपुररानी के शाहपुर में एक, रामपुर में एक, इकौना के कबीरनगर में एक व भयापुरवा सेमगढ़ा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ।
जिले में अब तक 220821 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 220496 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें 1358 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल नौ एक्टिव केस हैं। जिले में अब सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें