फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छोटी बसों के सहारे सुधरेगी जिले की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की यातायात व्यवस्था ऐसे तो डग्गामार वाहनों के भरोसे है। लोगों को कहीं आने जाने के लिए टेंपो, मैजिक आदि का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज की मिनी बसों को विभिन्न मार्गों पर संचालित करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न मार्गों पर करीब 10 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि यह आंकड़ा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। ऐसे में लोगों को जिले में व गैर जिलों की यात्रा करने के लिए प्राइवेट बस, टेंपो, ई रिक्शा व कई बार भार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इस पर परिवहन विभाग की ओर से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए मिनी बसों के संचालन की योजना तैयार की जा रही है। आरएम अरविंद कुमार ने बताया कि श्रावस्ती में पर्याप्त सवारियां नहीं मिलती हैं। इससे बसों के संचालन में घाटा होता है। वहीं परिचालकों की कमी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए छोटी बसें चालाई जाएंगी। इससे परिवहन विभाग कम खर्च में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें