फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नगर से लेकर गांवों तक फैला बंदरों का आतंक

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह बंदरों का आतंक है। बंदरों के झुंड न सिर्फ छत बल्कि अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वे कई बार हमला कर लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

भिनगा नगर क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक है। मोहल्ला चिकवा निवासी ननके बताते हैं कि शुक्रवार को उनके घर में बंदर घुस गए थे। बहुत मुश्किल से उन्हें भगाया जा सका। इसी तरह से ग्राम भंगहा में भी लोग बंदरों से आजिज हैं। खेतों में लगी मटर व अन्य फसलें नष्ट कर देते हैं। ग्रामीण अभिषेक, कपिल, इरशाद, सफी अहमद व राम अभिलाख आदि बताते हैं कि करीब पांच वर्ष पहले दो बंदर गांव में आए थे। अब इनकी संख्या 70 से 80 हो गई है। कमोबेश यही स्थिति सिरसिया, जमुनहा व इकौना क्षेत्र में भी है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत व नगर क्षेत्र में नगर निकाय प्रशिक्षित लोगों की मदद से बंदरों को पकड़वा कर जंगल में छोड़ सकती है। इसमें वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें