फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकला सूरज, पछुआ हवा से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी धुंध छाई होने के कारण सूरज के दीदार नहीं हुए। वहीं सुबह शाम घने कोहरे के कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठिठुरन के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही पछुआ हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज लगातार ठंडा हो रहा है। मंगलवार शाम को शुरू हुआ घने कोहरे का दौर गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी व तेज पछुआ हवा के कारण सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। इससे जहां रात को लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है।
वहीं सुबह शाम ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा जा रहा है। दिन में छाई धुंध के कारण गुरुवार को भी सूरज नहीं निकला। ऐसे में तेज पछुआ हवा के कारण लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। शाम से शुरू होने वाला घना कोहरा सुबह नौ बजे तक छाया रहता है।
विज्ञापन

इससे वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी पड़ गई। वहीं इस बारे में जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि अभी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। इस बीच बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें