फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वेटर लेकर प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर जा रही सहायक शिक्षिका की स्कूटी की टक्कर से सोमवार को एक वृद्ध घायल हो गया था। इससे आक्रोशित वृद्ध के परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर शिक्षिका की पिटाई कर दी थी। जिसका मामला शिक्षिका ने गिलौला थाने में दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिक्षिका पर मामला दर्ज कराया गया है। शिक्षिका पर मामला दर्ज होने व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ की ओर से आज आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भिठौरा राम सहाय के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में तैनात सहायक शिक्षिका प्रियंका सोनी सोमवार को बच्चों को वितरित करने के लिए बीआरसी भवन गिलौला स्वेटर लेने गई थी। जहां से वह स्कूटी से स्वेटर लेकर विद्यालय लौट रही थी। इस दौरान भिठौरा राम सहाय गांव के निकट मार्ग पर एक रिक्शा खड़ा था। जिससे बचने के प्रयास में वह सड़क पार कर रहे एक वृद्ध से टकरा गई। हादसे में वृद्ध घायल हो गया था। इससे आक्रोशित वृद्ध के परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर शिक्षिका की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उसके साथ अभद्रता भी की।
इसका मामला शिक्षिका ने गिलौला थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से शिक्षिका पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही शिक्षिका को जानमाल की धमकी भी दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साथी शिक्षकों ने मंगलवार को गिलौला थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार देर शाम वृद्ध की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इससे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई के शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने व शिक्षिका पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
मांग पूरी न होने पर महासंघ की जिला इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को एक बजे बीआरसी भवन भिनगा में सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला बृजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया गया उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें