फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज निकला पर बर्फीली हवा ने किया बेहाल

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा में धूप में बैठे वृद्ध। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शीतलहर का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। दिन रात चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तराई में ठिठुरन बरकरार है। तीसरे दिन सूरज निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से कुछ खास राहत नहीं मिली। जिले का तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे देखते हुए जिले में शुक्रवार तक सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। वहीं इसके विपरीत सार्वजनिक स्थलों पर अब भी अलाव नहीं जलाए गए। इससे लोगों को ठंड से बेहाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज लगातार ठंडा बना हुआ है। गुरुवार को सुबह दस बजे तराई में सूरज के दर्शन तो हुए, लेकिन तेज पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। धूप निकलने के बाद पारे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। इससे तापमान बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले में चल रही शीतलहर के कारण गुरुवार व शुक्रवार को इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए।
उधर कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सहित न्यायालय, तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर आदि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अभी भी अलाव नहीं जलाया गया। इससे यहां आने वाले लोगों को ठंड से बेहाल देखा जा रहा है। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तराई का तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस लिए लोग ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें