फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आंधी ने उड़ाई कई गांवों की बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार। - फोटो : धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार रात अचानक मौसम बदल गया। रात नौ बजे तक तो आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन कुछ ही देर बाद काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी।
विज्ञापन

इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लोगों के मोबाइल पर मौसम खराब होने का अलर्ट आया। इसमें कुछ ही घंटों में आंधी व बारिश के साथ ही बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान किया गया। इसके करीब दो घंटे बाद ही तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी चलते ही बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
नगर क्षेत्र में तो कुछ घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तेंदुआ, अमारेभरिया, कल्यानपुर, रमवापुर, डकाही, महदेइया, बगही दासियापुर, बेलहा राघव, मरवटिया, वीरपुर, चैनपुर, परशुरामपुर, लालबोझी आदि गांवों की बिजली शुक्रवार को दोपहर में बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें