फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नौतपा के ताप को फुहारों ने किया ठंडा

विज्ञापन
​​भिनगा बारिश के बीच जाता बाइक सवार। - फोटो : ​​भिनगा बारिश के बीच जाता बाइक सवार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में आंधी व बारिश के सिलसिले ने नौतपा के ताप को ठंडा कर दिया है। रविवार को सुबह से छाए बादल दोपहर में बरस पड़े। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में शनिवार को कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान लगभग छह डिग्री तक लुढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, रविवार दोपहर डेढ़ घंटे तक हुई अच्छी बारिश से तापमान चार डिग्री और नीचे खिसक गया। अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा तेज न चलने से बिजली आपूर्ति भी सामान्य रही।
विज्ञापन

नगईपुरवा निवासी किसान सूरज वर्मा, सिसवा निवासी झगरू, मोहम्मदपुर कलां निवासी उदयराज शुक्ला ने बताया कि बारिश से आम व गन्ने की फसल को फायदा होगा। वहीं, धान की नर्सरी लगाने के लिए खेत आसानी से तैयार किए जा सकेंगे।
सेहत पर पड़ेगा दुष्प्रभाव
इकौना सीएचसी की चिकित्सक डॉ. प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि बारिश से फौरी तौर पर तो गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन इससे उमस बढ़ेगी, जिससे त्वचा रोगियों के बढ़ने की संभावना रहेगी। वहीं, जगह-जगह जलभराव की समस्या से मच्छरों की पैदावार अधिक होगी, जो डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों को फैलने में मदद करेंगे। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें