जिला चिकित्सालय में शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी व अन्य।
- फोटो : जिला चिकित्सालय में शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी व अन्य।
श्रावस्ती। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से न सिर्फ आर्थिक और शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि सामाजिक व मानसिक क्षति भी होती है। डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी का यह सामाजिक दायित्व है कि तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करने के प्रति खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर फार्मासिस्ट केके शुक्ला, रवि त्रिपाठी, ध्रुव मिश्रा, राकेश सोनकर आदि मौजूद रहे। कटरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी को तंबाकू सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील के नेतृत्व में मौजूद लोगों को तंबाकू सेवन न करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।