फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं टला कोरोना का खतरा, बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोग न सिर्फ सावधानी बरतें, बल्कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जारी आदेश व निर्देश का कड़ाई से पालन भी करें। आपकी जरा सी लापरवाही आप व परिवारीजनों के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। यह बातें गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने इकौना व गिलौला कस्बा भ्रमण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने गुरुवार को गिलौला व इकौना कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क घूम रहे लोगों व सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीज होने बाद भी इसको लेकर कुछ लोग गंभीर नहीं है। लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
दुकानदार ऐसे लोगों को कोई भी सामान कदापि न दें जो कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जारी आदेश व निर्देश का कड़ाई से पालन न करते हों। इसके बाद उन्होंने स्क्रीनिंग सेंटर जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना का भी निरीक्षण किया। जहां आए प्रवासियों का हाल जाना। साथ ही सभी को अपने घरों में होम क्वारंटीन रहने तथा इस दौरान मास्क, ग्लब्स पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दिया।
विज्ञापन

उधर जिले में महानगरों से लौट रहे लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे लोगों की पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने 24 टीमों का गठन किया है। टीमों की ओर से बुधवार को क्वारंटीन किए गए 356 लोगों की जांच की गई।
इस दौरान क्वारंटीन लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें साफ-सफाई रखने व एकांतवास का सही से अनुपालन करने की हिदायत भी दी गई। आदेश की अवहेलना करने वालों को सार्वजनिक स्थलों पर क्वारंटीन करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें