विशेष पूजा के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे भूटान के धर्मगुरू।
- फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। भूटान के धर्मगुरु विश्व शांति की कामना लेकर बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। जिनके द्वारा सोमवार को बौद्ध तपोस्थली में विशेष प्रार्थना कर विश्वशांति की कामना किया। इस दौरान उनके द्वारा बुद्ध मंत्र का जाप करते हुए तपोस्थली के विभिन्न मोन्यूमेंट का भ्रमण किया गया। इस दौरान कई अन्य बौद्ध भिक्षु व पुलिस कर्मी उनके साथ मौजूद रही।
भूटान के धर्मगुरु जलसे टुलकू जीगमे तेनजिन वागपो रविवार देर शाम बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान धर्मगुरु ने सोमवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का भ्रमण किया। इसके बाद उनके द्वारा आनंद बोधि व गंध कुटि पर विश्व शांति की कामना लेकर विशेष प्रार्थना की गई।
इस दौरान धर्मगुरु ने कहा कि श्रावस्ती का कण-कण पूज्यनीय है। भगवान बुद्ध ने यहां अपने जीवन के सर्वाधित 24 वर्षावास बिताया। भगवान बुद्ध ने श्रावस्ती की धरती को पवित्र कर दिया। तपोस्थली के भ्रमण के दौरान धर्मगुरु ने बुद्ध मंत्रणा करते हुए बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िसंघम् शरणम् गच्छाम् िधम्मम् शरणम् गच्छाम् िका उद्घोष भी किया।
इसके बाद उनके द्वारा तपोस्थली स्थित गंध कुटी, सभामंडप, कौशांबी कुटी, अंगुलिमाल स्तूप, पुरवाराम बिहार, सूर्य कुंड आदि का भ्रमण भी किया गया। इस मौके पर उनके साथ बौद्ध भिक्षु जलछन लामा, बौद्ध भिक्षु संतोष शेरपा, चौकी प्रभारी श्रावस्ती अनिल कुमार दीक्षित, एलआईयू इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।