फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना के पूर्व अध्यक्ष का भाई सोमवार को मोटर साइकिल से कटरा बाजार जा रहा था। वहीं बौद्ध परिपथ पर बलरामपुर से बहराइच जा रहा तेज रफ्तार ट्रक मोटर साइकिल से टकरा गया। जिसमें मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक एक पुलिया को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इकौना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व इकौना कस्बे के मोहल्ला तिलकनगर निवासी महमूद आलम नयमी का भाई जहीर आलम नयमी (35) पुत्र मोहम्मद याकूब सोमवार को किसी काम से कटरा बाजार जा रहा था। जैसे ही जहीर आलम मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी स्थित राजकीय महामाया डिग्री कालेज के निकट पहुंचा।
तभी सामने बलरामपुर से बहराइच की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण जहां मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं मोटर साइकिल सवार जहीर आलम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक मार्ग किनारे बने नाले को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे श्रावस्ती पुलिस चौकी प्रभारी अनिल दीक्षित ने ट्रक सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के समय मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना की सूचना के बाद इकौना थाने में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्हें प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज पांडे व प्रभारी सीओ डा. जंग बहादुर यादव ने समझा बुझाकर वापस लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें