फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 से 18 जून तक आयोजित होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से 15 से 18 जून तक ऑनलाइन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सके इसके लिए डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय व स्व वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों को आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एनवाईओ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में शामिल है। इसलिए इसके प्रति हम सभी को जागरूक होने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें