फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रात में अधिक सक्रिय होते हैं फाइलेरिया परजीवी

Sun, 14 Jun 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
टंडवा महं​थ गांव में रक्त का नमूना लेते चिकित्साकर्मी। - स्रोत:विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिह्नित गांवों में शनिवार को नौ गांवों में नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 570 रक्त नमूनों को एकत्र किया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार ने सर्वे अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने शिविरों का भ्रमण कर जायजा लेने के बाद बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात में अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए रात में रक्त नमूना संग्रह करने का कार्य किया जा रहा है।


फाइलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के 12 गांवों को चिह्नित कर रक्त नमूनों के एकत्रीकरण का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत हरिहरपुररानी ब्लॉक के ग्राम खरगौरा में दो टीमों ने 55 स्लाइडों का रक्त नमूना लिया गया। जमुनहा ब्लॉक के ग्राम पिपरहवा व हरिहरपुर में 83 तथा बधनी में 82 स्लाइडें बनाई गईं। सिरसिया ब्लाॅक के ग्राम भगवानपुर में 49 स्लाइडों तथा ग्राम पड़वालिया में 86 स्लाइडों पर रक्त का नमूना लिया गया। वहीं, इकौना ब्लॉक के ग्राम मदारा में 54 तथा कैलाशपुर 74 व कंजड़वा में 87 स्लाइडें बनाई गईं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें