फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी से दर्ज होगी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांवों में सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाईकर्मी गांवों में काम करने के बजाए घूमते हैं। इसका खुलासा पटखौली के मजरा घोलिया कला गांव में डीएम के निरीक्षण के दौरान हुआ था। इसके बाद डीपीआरओ ने बुधवार को घोलिया पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। डीएम के जाने के बाद इस गांव में इस तरीके का अभियान दूसरी बार चला। इसी के साथ ही डीपीआरओ ने सफाईकर्मियों की निगरानी के लिए अब उन्हें अपने गांव में काम करते हुए सेल्फी लेकर ग्रुप में प्रतिदिन पोस्ट करने का निर्देश दिया है। ये सेल्फी ही उनकी उपस्थिति दर्ज करेगी।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बाद भी गांवों में जिस प्रकार सफाई होनी चाहिए। उस प्रकार सफाई नहीं हो पा रही है। सफाईकर्मी केवल सड़क पर झाड़ू लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसका खुलासा कुछ दिन पहले डीएम द्वारा पटखौली के मजरा घोलिया के निरीक्षण में हुआ था। उन्हें गांव के अंदर गंदगी मिली। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
इसी के बाद डीपीआरओ ने टीम बनाकर बुधवार को स्वयं मौके पर खड़े होकर गांव में सैनिटाइजेशन, चूना ब्लीचिंग मिक्स पाउडर का छिड़काव व नाली की सफाई कराई। इससे गांव का वातावरण तो बदला ही साथ ही कूड़े के रूप में सड़क का अतिक्रमण भी खत्म हो गया। इससे गांव की सड़क चौड़ी लगने लगी।
विज्ञापन

इस तरह का अभियान डीएम के गांव से लौटने के बाद दो बार चला। इसी के बाद डीपीआरओ ने सभी सफाई कर्मचारियों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया। जिस पर सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन गांव में काम करते हुए सेल्फी भेजना अनिवार्य कर दिया। जिस दिन सेल्फी नहीं आई। उस दिन सफाई कर्मचारी को अनुपस्थित माना जाएगा।
सभी ब्लाकों का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। जिसमें सफाईकर्मी, प्रधान व ग्राम सचिव जुड़े हैं। इस ग्रुप में सभी सफाईकर्मियों को अब प्रतिदिन अपना काम करते हुए फोटो डालनी होती है। जिले के स्वच्छता कंट्रोल रूम में प्रतिदिन इस फोटो की उसी समय समीक्षा की जाती है। यदि किसी फोटो पर शक होता है कि वह फोटो पुरानी है तो तत्काल सफाई कर्मी की लोकेशन ली जाती है। यदि किसी सफाईकर्मी के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है तो ग्राम सचिव को फोटो डालने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में सफाईकर्मी व प्रधान द्वारा भेजी गई फोटो का मिलान किया जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि गांव में नियमित सफाई हो रही है या नहीं।
डीपीआरओ किरन ने बताया कि पटखौली के मजरा घोलिया में कुछ दिन पहले डीएम ने निरीक्षण किया था। जहां गंदगी पाई गई थी। इसी के बाद गांव में अभियान चलाकर दो बार सफाई कराई गई। इसके साथ ही अब सफाईकर्मियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जा रही है। जिससे ये पता चल सके कि वह गांव में जाकर काम कर रहा है कि नहीं। इसके बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है तो अब सीधे सफाईकर्मियों का निलंबन व इसकी रिपोर्ट न देने वाले ग्राम सचिव पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें