फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर मे जलाभिषेक करते व कतारबद्घ भक्त - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार को सिरसिया स्थिति विभूति नाथ गुप्त काशी सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। वहीं विभूतिनाथ मंदिर में संतों के साथ श्रद्धालुओं ने पालथी पूजन व रुद्राभिषेक करके भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का धरती पर वास होता है। ऐसे में जो भक्त सोमवार का व्रत रख सुबह शाम दोनों समय शिव की आराधना करते हैं। उन पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। इसी मान्यता के चलते श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिले के प्रमुख विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर में शिव भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही गुप्त गंगा (रजियाताल) से जल लाकर भगवान महादेव का जलाभिषेक जल, अक्षत, दूब, बेल पत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर किया। इस दौरान मंडल व आसपास के जिलों से आए संत महात्माओं ने विभूतिनाथ पर पालथी पूजन करके भगवान शंकर को प्रसन्न करने में लगे रहे। प्रात:काल प्रारंभ हुआ त्रिलोक पति की अराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इसी के साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, इकौना के बेचू बाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगली नाथ महादेव शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

इस दौरान विभूतिनाथ मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों से शिवालिक पर्वत मालाएं गुंजायमान रहीं। वहीं सुरक्षा को लेकर एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी बीसी दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं देर शाम अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव की कृपा प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें