फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वायरल बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक

Mon, 10 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नासिरगंज पीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएचसी पर आने वाले मरीजों में कहीं वायरल बुखार तो कहीं त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन



गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 47 मरीज आए, जिनमें बुखार के 24, त्वचा रोग के 11 व अन्य बीमारियों के 12 मरीज शामिल रहे।

नासिरगंज पीएचसी में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 39 मरीज आए। इनमें बुखार के 22, त्वचा रोग के नौ व अन्य बीमारियों के आठ मरीज शामिल रहे। सभी का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


जमुनहा प्रतिनिधि के अनुसार जमुनहा पीएचसी में डॉ. सुमन बाबू के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 मरीज आए, जिनमें सर्दी-जुकाम के 18, पेट दर्द के पांच, त्वचा रोग के छह व शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे। उपचार के बाद मरीजों को बीमारियों से बचने की सलाह दी गई।

कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी पर डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मरीज आए। इनमें से 12 वायरल बुखार व आठ मरीज सर्दी-खांसी से पीड़ित रहे। मरीजों को ठंड व मच्छरों से बचने की सलाह दी गई।

वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 38 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 13, खांसी के आठ, बुखार के छह तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

इसी तरह तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 39 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के आठ, बुखार के पांच व एलर्जी के छह व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। सभी का उपचार कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें