फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में लहराएगा हिंदुत्व का परचम : कौशल

विज्ञापन
 मां भारती के स्वरूप की आरती उतारते आरएसएस के कार्यकर्ता। - फोटो : मां भारती के स्वरूप की आरती उतारते आरएसएस के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गिलौला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100वें स्थापना वर्ष के अवसर पर मंगलवार को श्रीकृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिलौला में मंडलस्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सनातन की प्राचीनता व हिंदुत्व के महत्व की जानकारी दी गई। आरएसएस के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल, विष्णुदेवाचार्य व राजीव कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मां भारती के स्वरूप की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आरएसएस प्रचारक कौशल ने कहा कि विश्व में हिंदुत्व का परचम शीघ्र ही लहराएगा। इसके लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। विष्णुदेवाचार्य ने कहा, जब-जब हिंदू समाज असंगठित हुआ तब-तब राष्ट्र के समक्ष संकटों के पहाड़ खड़े हुए हैं। अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद गाजी का सेना सहित संहार किया था। हमें अपने इतिहास से सीख लेते हुए आतंकी विधर्मियों से लड़ना होगा। कार्यक्रम का संयोजन राजीव कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला टोली के कुलदीप, अजय, अंकित, दिवाकर, अशोक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें