श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम लालपुर कुशमहवा के निकट रविवार रात वनकर्मियों व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सागौन की लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। पूछताछ में आरोपी कोई भी कागज नहीं दिखा सके। क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिमेष वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शिवगढ़ खुर्द निवासी सुनील दूबे, रामगोपाल व सिरसिया निवासी मोहम्मद कलाम शामिल है। ट्रॉली से 12 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। आरोपियों को लकड़ी व वाहन सहित पूर्वी सोहेलवा रेंज कार्यालय लाकर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम में वन रक्षक अजय कुमार, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम यादव, सोनपथरी बीओपी के एसआई मनीष चौधरी शामिल रहे।