फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का पहला उद्देश्य अच्छे नागरिका बनना

विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों को प्रोजेक्थ्टर प्रदान करते यूओ वाथा। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम खरगौरा बस्ती स्थित जूनियर हाई स्कूल भिट्टी में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीएसए ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बौद्ध भिक्षुओं वाथा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ओम प्रकाश दुबे व समाजसेवी प्रदीप कुमार बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में बौद्ध भिक्षु यूओ वाथा ने कहा कि जितना अधिक हम अपने जीवन में ज्ञान प्राप्त करते हैं, उतना ही अधिक हम अपने जीवन में वृद्धि और विकास करते हैं। अच्छे पढ़े लिखे का मतलब केवल यह कभी नहीं होता कि प्रमाण पत्र और प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त संगठन या संस्था में नौकरी प्राप्त करना है। इसका यह भी अर्थ होता है कि जीवन में अच्छे और सामाजिक व्यक्ति होना। यह हमारे लिए और हम से संबंधित व्यक्तियों के लिए क्या सही है और क्या गलत है को निर्धारित करने में मदद करता है।
बीएसए ओंकार राणा ने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का सबसे पहला उद्देश्य अच्छे नागरिक बनना और उसके बाद व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफल व्यक्ति बनना होता है। हम बिना अच्छी शिक्षा के अधूरे हैं। शिक्षा हमें सही सोचने वाला और सही निर्णय लेने वाला बनाती है। इस प्रतियोगी दुनिया में शिक्षा मनुष्य की भोजन, कपड़े और आवास के बाद प्रमुख अनिवार्यता बन गयी है। यह सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्रदान करने में सक्षम है।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि शिक्षा एक व्यक्ति के लिए आंतरिक और बाह्य ताकत प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र है। शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है और किसी भी इच्छित बदलाव और मनुष्य के मस्तिष्क व समाज के उत्थान में सक्षम है। वहीं शिक्षा में तकनीकी जानकारी को बढ़ावा देने के लिए महेंद्र मेमोरियल सोसायटी की तरफ से विद्यालय को एक प्रोजेक्टर दिया गया। इस दौरान राजकीय महामाया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक लालजी पाठक, किरण त्रिपाठी, ज्योतिमां आर्य, अनुपमा वर्मा, पल्लवी श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें