फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोशन हुई धरती, जगमगाया आसमान

Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दीपावली पर एक गांव में आतिशबाजी का नजारा।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। दीपोत्सव पर रविवार को पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा। घरों में रंगोली सजाई गई और शाम होते ही दीप जलाए गए। हर ओर उल्लास का माहौल रहा। बच्चों और युवाओं ने पटाखे जलाकर त्योहार मनाया। पटाखों की तड़तड़ाहट से आसमान गूंज उठा।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में मनाई जाने वाली दिवाली पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। दिनभर घरों में त्योहार की तैयारियां चलती रहीं। युवतियों ने घरों की चौखट और आंगन में रंगोली सजाई।

शाम ढलते ही परिवार के लोग पूजास्थल पर जुटे और भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों को मिट्टी के दीपों और बिजली की झालरों से रोशन किया गया। घरों की मुंडेरों पर जलते दीपों हर किसी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


-
पटाखों की आवाज और रोशनी ने लुभाया
दिवाली पर लोगों ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाईं। अनार की रोशनी और आसमानी शॉट के करतब देखकर बच्चे और युवा उत्साहित नजर आए। पटाखों की लड़ियों ने भी उत्सव का रंग बढ़ाया। वहीं, धुएं और शोर को कम करने के लिए कई लोगों ने स्मोकलेस फुलझड़ियों से त्योहार मनाया।

-
त्योहार पर परंपराओं का भी हुआ निर्वहन
दिवाली पर लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वरिष्ठजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ग्राम शिवगढ़कलां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामचरितमानस का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बुधई वर्मा ने बताया कि मंदिर में यह परंपरा लंबे अरसे से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें