जिला पंचायत कार्यालय के निकट आयोजित तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल किट वितरित की गई।
जिला पंचायत कार्यालय के निकट मैदान में मेले का आयोजन किया गया। अंतिम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिलौला की छात्राओं ने लोकगीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। गायक शाहिद रजा ने अपने गीतों से खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगों का ब्लड प्रेशर व शुगर की निशुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
तेज हवा से उड़े होर्डिंग व बैनर
जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही चल रही तेज हवाओं ने मेले में लगे होर्डिंग व बैनर को उखाड़ दिया। इससे मेले में अव्यवस्था फैल गई। वहीं, अंतिम दिन होने की वजह से कई स्टॉल खाली रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की किट
मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल किट वितरित की गई। डीपीओ प्रभात कुमार दास ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को चिह्नत कर किट प्रदान की गई। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, फल, फूल, वर्णमाला आदि की जानकारी दी जाएगी।